

रायपुर, 22 मई। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी,अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल की 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई। संपत्तियों में आईएएस अनिल टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत 8.83 करोड़ रुपये है। वही अनवर ढेबर की संपत्तियां भी शामिल है। यह जानकारी ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
वही ED की गिरफ्त के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुई थीं। इसमें कारोबारी और कुछ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ED कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।

ढेबर का होटल Vennington Court भी सीज
शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी ED द्वारा अब तक अटैच हो चुकी संपत्ति में अनवर ढेबर का होटल Vennington Court भी शामिल है। जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुई थीं। इसकी जांच ED कर रही है। ED के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने अदालत में पिछली बार ये भी कहा था कि अरुणपति (एपी) त्रिपाठी ने पति धर्म भी निभाया। उन्होंने पत्नी के नाम पर कंपनी खड़ी की। इसी कंपनी ने प्रदेश में खपने वाली शराब का होलोग्राम तैयार किया। इसका भुगतान पत्नी के नाम वाली कंपनी को त्रिपाठी ने करवाया।
