वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, विंडो क्षतिग्रस्त नागपुर-बिलासपुर के बीच हुई घटना

Share this

रायपुर, 22 फरवरी। देश की छठवीं और मध्य भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव हुई है। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर 7 के विंडो में नागपुर के भंडारा स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। जिसके कारण वंदे भारत एक्सप्रेस का विंडो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं। राहत की बात यह है कि पथराव से केवल विंडो ही क्षतिग्रस्त हुई है इसमें सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है। रेलवे की आरपीएफ टीम ने केस दर्ज कर संदेहियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि करीब ढाई महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। ट्रेन की शुरुआत होने के बाद अब तक सात मामले सामने आ गए हैं जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा ट्रेन पर पथराव जैसी घटनाएं देखने को मिली है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने भी अपने स्तर पर पटरियों के आसपास रहने वाले स्लम एरिया के लोगों को समझाइश देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। बावजूद इसके वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातार हो रही पथराव की स्थिति थमने का नाम नही ले रही, जो रेलवे प्रशासन के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। इस ट्रेन पर पथराव जैसी स्थिति से प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CG में अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी, किसानों से 144.92 लाख टन की रिकॉर्ड खरीदी