हरियाली का दायरा बढ़ाने लगाएं दो पौधे 🟩 रेसीडेंस एसोसिएशन के साथ निगम आयुक्त की बैठक में आह्वान

Share this

मच्छर उन्मूलन के लिए चलेगा वृहद अभियान

दुर्ग न्यूज 23 फरवरी। भिलाई निगम क्षेत्र में लार्वा के खात्मा तथा मच्छर उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लार्वा को समाप्त करने के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए निगम क्षेत्र के तालाबों में तथा जलजमाव वाले बड़े स्थानों पर गम्बूसिया मछली भी छोड़ी जाएगी, जहां पर तालाबों में खरपतवार होंगे उन्हें हटाया जाएगा। लार्वा को नष्ट करने तथा मच्छर उन्मूलन के लिए मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सर्वे करेंगे तथा टायर, कूलर एवं जलजमाव वाले सभी पात्रों का निरीक्षण करेंगे। घरों में लार्वा की समाप्ति के लिए टेमीफास् का भी उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही एडल्ट मच्छर के उन्मूलन के लिए फागिंग की जाएगी। ऐसे पौधे जिनकी गंध से मच्छर नजदीक नहीं आते जैसे कि तुलसी, कृष्णातुलसी, पुदीना, ऑडोमॉस, गेंदा इत्यादि का चयन कर इन पौधों को लगाने की अपील की जाएगी। तालाबों की सफाई के लिए विशेष अभियान प्रारंभ हो चुका है, तालाब परिसर से अनावश्यक झाड़ियों को हटाया जाएगा। हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए हर घर 2 पौधे लगाने अपील की जाएगी, जिन स्थलों में पौधे लगाने के लिए स्थल रिक्त नहीं होंगे वहां सौंदर्यीकरण के लिए गमले लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन विषयों को लेकर आज नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भिलाई निगम क्षेत्र के सभी रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से समस्याओं से अवगत हुए। निगम के द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं पर भी इस दौरान चर्चा की गई। जिन समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है उसके लिए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू एवं शहबाज अहमद तथा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE  पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा ओवरऑल चैंपियन
Share this