दुर्ग न्यूज, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला के भिलाई के कैम्प क्षेत्र से 30 बोरा सरकारी उचित मूल्य की दुकान का चावल पकड़ा गया है। शिकायत पर जब छावनी पुलिस चिन्हित जलेबी चौक के एक मकान और दुकान पर पहुंची तो 30 बोरा चावल मिला जिसके संबंध में मकान मालिक कोई भी उपयुक्त दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। छावनी पुलिस ने जब जांच के लिए फूड विभाग टीम को खबर की तो टीम फिलहाल उपलब्ध न हो पाने की जानकारी मिली नतीजतन छावनी थाना की टीम ने तीन छोटी गाड़ियों का इंतजाम कर यह चावल थाने ले आई है। गौरतलब हो कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को सरकार द्वारा दिए जा रहे चावल को कुछ व्यापारी और राइस मिलर काफी सस्ते में उठा कर पालिसिंग कर बोरी बदल बाजार में सप्लाई करते रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ऐसी काला बाजारी वर्षों से जारी है मगर कार्रवाई के अभाव में यह काला व्यवसाय लगातार फल फूल रहा है।
अभी अभी कैम्प क्षेत्र में पकड़ाया 30 बोरा सरकारी चावल 🛑 छावनी पुलिस ने किया जब्त 🛑 फूड विभाग की जांच में लेट लतीफी 🛑 पुलिस परेशान
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
