महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्री रत्नावली भी दिल्ली में गिरफ्तार

Share this

भारत में चीनी विदेश मंत्री के स्वागत और इकोनमी पर चर्चा के विरोध में किया जा रहा था प्रदर्शन

भिलाई नगर, 2 मार्च। चीन पर मोदी सरकार के नरम रवैए के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल समेत अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं को अभी अभी पुलिस वैन में बिठाकर ले गईं।
गौरतलब हो कि चीन के नेताओं का भारत में मोदी सरकार द्वारा स्वागत किए जाने के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास महिला कांग्रेस द्वारा आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची देश भर की चुनिंदा महिला कांग्रेस नेत्रियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने नई दिल्ली गईं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने भी इस प्रदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाई।
सुश्री कौशल ने नई दिल्ली से DURG NEWS को फोन पर बताया कि चीन भारत की सीमा में घुसकर भारतीय जमीन पर कब्जा कर रहा है। गलवान में चीनी सैनिकों के हमले में बीस भारतीय जवान शहीद हो गए हालांकि भारत के वीर जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए दर्जनों चीनी सैनिकों को यमलोक पहुंचा दिया, लेकिन भारत के प्रति द्वेष रखने वाले चीन के प्रति मोदी सरकार का रवैया नरम बना हुआ है। हमारे नेता राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर भी मोदी सरकार को चीन के बुरे इरादे के संबंध में लगातार आगाह करते आ रहे हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार चीन के प्रति नरम रुख अपना रही है। आज ही जी-20 के सम्मेलन में भाग लेने भारत आए चीन के विदेश मंत्री का मोदी सरकार ने ग्रैंड वेलकम करके यह जता दिया है कि गलवान में भारतीय जवानों की शहादत और भारतीय जमीन पर चीनी कब्जे को लेकर मोदी सरकार को जरा भी मलाल नहीं है।
रत्नावली कौशल ने कहा कि मोदी सरकार के इसी रवैए के विरोध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में आज संसद के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेत्रियां विशेष एप्रान पहने हुई थीं, जिस पर गलवान में अपमान, फिर भी चीन का सम्मान जैसे वाक्य लिखे हुए थे। नेटा डिसूजा, रत्नावली कौशल व अन्य कांग्रेस नेत्रियां संसद परिसर की ओर बढ़ रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रत्नावली ने बताया कि हमारे सैनिकों के हत्यारे चीन का मोदी सरकार द्वारा सम्मान किए जाने से देश भर के लोगों में आक्रोश है।
चीन का पूरी तरह से बायकाट हो-रत्नावली
रत्नावली कौशल ने कहा है कि चीन लगातार भारत में घुसपैठ कर रहा है। गलवान में उसकी घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने अपनी शहादत देकर विफल कर दिया। वहीं चीन आज भी भारत की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा जमाए बैठा है। हमारे नेता राहुल गांधी चीन की हरकतों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान लगातार आकर्षित कराते आ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार चीन के खिलाफ एक्शन लेने के बजाय चीन के विदेश मंत्री का ग्रैंड वेलकम करने में मशगूल है। भारत में चीनी वस्तुओ की आयात बंद होनी चाहिए। भारत को चीन के साथ व्यापारिक, राजनयिक संबंध समाप्त कर देना चाहिए। ऐसा न कर आज भारत ने इकोनामी पर चीन के साथ बातचीत कर चीन द्वारा भारतीयों को दिए गए जख्मों पर मोदी सरकार ने नमक छिड़कने का काम किया है।

Share this
READ MORE  आंध्रप्रदेश: कार-ट्रक में टक्कर, शादी की खरीदारी करने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत