ब्राह्मण समाज, सभी धर्म, जाति व समाज का पथ प्रदर्शक: वोरा

Share this

दुर्ग में सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन

दुर्ग न्यूज, 6 मार्च। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा सतनाम आश्रम सिविल लाइन में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की। विशेष अतिथि सुरेंद्र शर्मा, रामफल शर्मा, अनिल शर्मा, लखन लाल शर्मा, पंडित अशोक शर्मा थे। कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एकजुटता तथा सशक्त सामाजिक संगठन की दृष्टि से देश व प्रदेश में सामाजिक आयोजन लगातार हो रहा है। यह सम्मेलन इन्हीं उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित है समाज के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे ऐसा हरसंभव प्रयास समाज द्वारा किया जा रहा है। विप्र समाज के मजबूत होने से देश व प्रदेश मजबूत होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललित मिश्रा ने कहा समाज ऐसे सदस्य जो परित्यक्ता, तलाकशुदा विधवा, विदुर या अधिक उम्र हो जाने के कारण अविवाहित जीवन जी रहे हैं उन्हें परिवार तथा समाज की मुख्यधारा में जोड़कर अच्छे जीवनयापन के लिए प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से कर रहे हैं। साथ ही समाज के उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान भी आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि अरुण वोरा ने
कहा ब्राह्मण समाज सभी धर्म जाति व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा विश्वदेव सभी समाज के लोगों को लेकर चलने वाले रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सभी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाने का प्रयास ब्राह्मण समाज का रहा है।
उसके पश्चात समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें कला और संस्कृति के लिए मदन तिवारी को ब्रह्म सम्मान, कलमवीर सम्मान अरुण मिश्रा, आलोक तिवारी,
सतीश वैष्णव, डॉ सुनीता तिवारी को शिक्षा रत्न सम्मान, ब्रह्म सम्मान स्मिता मिश्रा पाणिग्रही आईईएस को कला और संस्कृति के लिए, जेपी शर्मा रायपुर, खेल जगत में अमन मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज धमतरी और सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग को श्रेष्ठ जिला सम्मान
तेलुगू ब्राहमण समाज भिलाई, दुर्ग जिला सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, गौड़ ब्राह्मण समाज ग्रुप, कान्यकुब्ज चेतना मंच भिलाई, ब्राह्मण मित्र मंडल भिलाई, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज दुर्ग भिलाई, सर्व ब्राह्मण समाज राजनांदगांव को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात युवक-युवती परिचय सम्मेलन में विधवा, विदुर परित्यक्ता दिव्यांग युवक-युवती ने भाग लिया। पूरे प्रदेश से लगभग 200 लोगों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत तिवारी, अरुण मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सुमन पांडे ने किया। यह जानकारी प्रवक्ता विमल तिवारी ने दी है।

Share this
READ MORE  घर में घुसकर महिला को मारी गोली, शिक्षक की पत्नी को मिली थी भृत्य की नौकरी