राजेन्द्र साहू ने मीलपारा के मतदान केंद्र में पूरे परिवार के साथ किया मतदान..        

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 7 मई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज मंगलवार सुबह 11 बजे दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 38 मीलपारा के मतदान केंद्र पर पूरे परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर अपना वोट डाला।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

आज मतदान के पूर्व सुबह अपनी माता का आर्शीवाद लिया। उनकी माता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। वे सुबह 9 बजे नगर की देवी माँ चंडी मन्दिर पहुँचे जहां उन्होंने माता जी को चुनरी चढ़ाकर माता जी का आशीर्वाद लिया। फिर पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके परिवार के 14 सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने आम मतदाताओं से वोट करने की अपील की।

 

इसके पश्चात दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा के विभिन्न बूथों में जाकर मतदान की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

Share this
READ MORE  बेटी के लव मैरिज से नाराज़ पिता ने पूरे परिवार पर चलाया तलवार