CG Crime: कोरबा में ट्रिपल मर्डर, कमरे में मिली तीन लाशें ग्रामीणों में दहशत

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कोरबा), 9 मई। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ही कमरे में पति-पत्नी और मासूम की लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली निवासी रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिली है। आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी 2 साल की बच्ची की गुरुवार दरमियानी रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  खपरी जलाशय, वासुदेव दाऊ के नाम पर, सीएम बघेल ने चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में की घोषणा