Breaking: महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, प्रदेश के कई शहरों में मारा छापा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 मई। महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में जुटा है। आज सुबह से ही ईओडब्ल्यू की टीम प्रदेश भर में कार्रवाई कर रही है।

दुर्ग में सराफा व्यापारियों के निवास और दुकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रेड मारी है। सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक की दुकान और निवास पर सुबह-सुबह पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल के साथ पूछताछ कर रही है। अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के निवास पर पहले भी आईटी और ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है।

इधर महादेव एप सट्टा मामले में धरमजयगढ़ में भी एसीबी और ईओडब्लू की बड़ी कार्यवाही चल रही है। टीम ने अनिल अग्रवाल का घर सील कर दिया है।

एसीबी और ईओडब्लू की टीम रायपुर से आज सुबह धरमजयगढ़ आ धमकी और महादेव सट्टा एप के मास्टर मांइड माने जाने वाले अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित निवास में छापामारी की। कई सालों से बंद पड़ी भवन को एसीबी और ईओडब्लू टीम ने सील कर दिया है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में महादेव एप सट्टा के मामले में कई लोगों पर ईडी ने कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है और कई ईडी के रॉडर पर हैं। महादेव एप में संलिप्त होने के कारण अनिल अग्रवाल की लंबे समय से तलाश की जा रही है।

Share this
READ MORE  फैक्ट्रियों के काले धुएं को लेकर बुलाई थी बैठक, समस्या से रसमड़ा के लोग हैं परेशान | Due to the black smoke of the factories, the lives of the residents of Rasmadha are becoming difficult, they have done chakka jam