शराब घोटाला : अनिल टुटेजा ने FIR को दी चुनौती, हाईकोर्ट में हुई बहस, अब जून में होगी अगली सुनवाई

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 मई। शराब घोटाला मामले में आराेपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने ED की ओर से दर्ज की गई एफआईआर को चुनौती दी है। टुटेजा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सिध्दार्थ अग्रवाल ने बहस की तो वहीं शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी बुधवार को हाईकोर्ट में पेश हुए। दोनों तरफ से बहस अधूरी रही। अब मामले में अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टी के बाद जून में होगी।

बता दें कि अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा के खिलाफ 17 जनवरी 2024 को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल पिटीशन लगाई है। मामले की पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद एक अप्रैल को याचिकाकर्ताओं के विरुद्ध कोई भी प्रतिकूल कार्रवाई करने पर आगामी आदेश तक रोक लगाई थी।

 

इस मामले में जांच पर रोक के लिए डिवीजन बेंच में अपील की गई। मामले में हाईकोर्ट ने स्थगन देने से इनकार करते हुए कहा कि 71 व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 और भादवि की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत अपराध दर्ज हुआ था। एफआईआर अलग-अलग अपराध से संबंधित है, इसलिए शीर्ष न्यायालय द्वारा याचिकाकर्ताओं को दी गई राहत तत्काल मामले में लागू नहीं होगी। सुनवाई की अगली तारीख तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश देते हुए डीबी ने अगली सुनवाई 8 मई को रखी थी।

Share this
READ MORE  भाजपा ने अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की | BJP released the list of state executive of AJJA Morcha