दुर्ग जिले से 5 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची मे 10वीं में 4 और 12वीं में 1 विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में शामिल कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकानाएं

Share this

दुर्ग न्यूज़, 10 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज हायर सेकेण्डरी परीक्षा और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया। दुर्ग जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 76.86 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 83.40 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ की मेरिट सूची में दुर्ग जिले के 4 विद्यार्थी एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ की मेरिट सूची में जिले के 1 विद्यार्थी स्थान बनाने में सफल रहे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने बताया कि जिले से 12वीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा दुर्ग की भावना साहू ने 475 अंक (95 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार 10वीं में शासकीय हाईस्कूल महकाकला की दुर्गा रानी वर्मा ने 585 अंक (97.50 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग की आर्य कश्यप ने 584 अंक (97.33 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान, खालसा पब्लिक हाई स्कूल दुर्ग की यशवंत कुमार पारकर ने 584 अंक (97.33 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी दुर्ग की रिया साहू ने 583 अंक (97.17 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बैंकिंग फ्रॉड ला जानो, अपन बैंक से संबंधित जानकारी झन दुहूँ क़ोई ला, युवा साथी नशापान ले रहो दुरिहा - लगी खाकी की चौपाल