जशपुर जिले की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रौशन, पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जशपुर), 10 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में जशपुर शहर की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सिमरन सबा ने 10वीं में 99.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस उपलब्धि के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक, आईपीएस शशि मोहन सिंह ने आज आत्मानंद स्कूल पहुंचकर सिमरन सबा सहित अन्य मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा, यह पल जशपुर जिले के सभी लोगों के लिए गौरव का क्षण है। हमारी बेटियों ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। मैं उनकी मेहनत और लगन की सराहना करता हूं। पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर सिमरन सबा के पिता, शाहिद अंसारी ने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि सिमरन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

आत्मानंद स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि जशपुर जिले के लिए गौरव की बात है और यह दर्शाता है कि यहां की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

READ MORE  बारिश‌ से पहले होगी नाला सफाई, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
Share this