सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, 4-5 किमी फैल गई

Share this

कवर्धा, 6 मार्च। कबीरधाम जिला के वन विकास निगम पंडरिया पूर्व के मुनमुना जंगल अंतर्गत सागौन के प्लांटेशन में आग लग गई। यह आग लगभग 4-5 किमी तक फ़ैल गई है, जिससे सागौन के बेशकीमती पेड़ आग की चपेट में झुलस रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आग की लपटें बहुत तेजी से फैल रही है। सागौन के नए पौधों के साथ-साथ सैकड़ों बेशकीमती बड़े वृक्षों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक जंगल में फैली आग जल रही है, लेकिन वन विकास निगम की ओर से आग बुझाने कोई प्रयास नही किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सुपेला अंडरब्रिज में भरा पानी, आवाजाही बंद