होली के दिन खुर्सीपार में हत्या

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 8 मार्च। पुरानी रंजिश को लेकर आज होली के दिन खुर्सीपार भिलाई में दो गुटों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान मोची मोहल्ला के शुभम राजपूत ( 23 ) पर जानलेवा हमला किया गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवक राम निषाद ( 38 ) राजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share this
READ MORE  कलेक्टोरेट में बाबू की नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, लोगों को चूना लगा इनोवा थार और फार्चुनर में ठाठ से घूमता था आरोपी, सुपेला पुलिस ने धरदबोचा