कलेक्टोरेट में बाबू की नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, लोगों को चूना लगा इनोवा थार और फार्चुनर में ठाठ से घूमता था आरोपी, सुपेला पुलिस ने धरदबोचा

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 जुलाई। सुपेला क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है।

आपको बता दें कि नूतन राम पटेल निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, सूर्या माॅल स्मृति नगर भिलाई में प्राईवेट नौकरी करता था। वही पर नितेश कुमार पिता संजय गेंड्रे (30 वर्ष) भी काम करता था। इसी दौरान दोनों का वर्ष 2022 में दोनों का परिचय हुआ। परिचय के दौरान नितेश कुमार गेंड्रे ने बताया कि वह लोगों से पैसे लेकर शासकीय नौकरी लगाता है। प्रार्थी भी नितेश की बातों में आ गया तथा 4 माह के अंदर कलेक्टोरेट में बाबू के पद पर नौकरी लगाने के नाम से 6 लाख रूपये दिया। चार माह बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगा तो प्रार्थी अपनी रकम मांगने लगा तब नितेश द्वारा आज-कल कहते हुए प्रार्थी को घुमाते रहा। जब नितेश पैसे वापस नहीं किया तब प्रार्थी ने सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी। आरोपी के खिलाफ धारा 420 के अंतर्गत अपराध कायम किया गया। पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार गेंड्रे को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि बाबू के पद पर नौकरी लगाने प्रार्थी से 6 लाख रूपये ठगी किया था।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा स ने बताया कि आरोपी ने और भी कई बेरोजगार युवक युवतियों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी ठगी के पैसों से थार, फोर्टनेर, इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां और महंगे मोबाईल का शौक पूरा कर रहा था। अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Share this
READ MORE  अपह्रत छ: माह के मासूम की तालाब से मिली लाश, टोना टोटका की आशंका बलवती, परिजनों पर भी संदेह की लटक रही तलवार