दुर्ग में 583 पदों के लिए 13 को विशेष रोजगार मेला

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 जुलाई। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 13 जुलाई को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड दुर्ग, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रालि एवं आदित्य इलेक्ट्रानिक्स के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाईलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

Share this
READ MORE  चंदखुरी आश्रम में हुआ महारूद्राभिषेक, देखिए विडियो