ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में कई पद पर निकली भर्ती, जानिए age limit से लेकर last date तक सभी डिटेल

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 9 मार्च। BECIL Recruitment 2023 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेसिल में रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है, यहां जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, लैब टेक्निशियन, मेडिकल सोशल वर्कर, एलडीसी, डीईओ, ओपीडी अटेंडेंट समेत तमाम पद पर भर्ती निकली है।
वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 73 पद भरे जाएंगे।
आपको बता दें कि ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है becil.com,‌ये भी जान लें कि इन वैकेंसी के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 मार्च 2023 है। इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें। इन पद पर अप्लाई करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल में जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। आमतौर पर संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन संबंधित विषय से किया गया हो ये जरूरी है। इनके लिए आयु सीमा कंपनी के नियमों के अनुसार ही है। जनरल, ओबीसी और एक्स-सर्विसमैन साथ ही महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 885 रुपये है जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 531 रुपये तय किया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले बेसिल के रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं यानि becilregistration.com पर। यहां पर New Registration पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू करें। एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और जिस पद के लिए चाहें अप्लाई कर दें। अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।‌ इसका प्रिंट निकाल लें, ये आगे आपके काम आ सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  स्नातक युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, कम्प्यूटर आपरेटर के 583 पदों के लिए निकली भर्ती, आज ही ऐसे करें आनलाईन आवेदन