बंदूक लहरा हवाई फायर करने वाले तथाकथित गैंगस्टर ने मांगी माफी, देखें विडियो

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 13 मार्च। दुर्ग पुलिस पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और दबंगई के वीडियो डालने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक दबंग को गिरफ्तार किया गया है और फिर उसके माफी मांगने का वीडियो बनाकर वायरल कराया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया में एक वीडियो मिला था। उस वीडियो में मथुरा नाम का आदतन अपराधी चंदन सिंह राजपूत के भाई की शादी में दो बंदूक से फायर करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वो कार में दबंगई दिखाते हुए जा रहा है। इतना ही नहीं उसने वीडियो में बकायदा गैंगस्टर भिलाई भी लिखा हुआ था। जैसे ही यह वीडियो दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव के पास पहुंचा तो उन्होंने क्राइम ब्रांच को एक्टिव किया। पुलिस ने फौरन मथुरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुद को गैंगेस्टर बताने वाले मथुरा ने कान पकड़ कर सभी लोगों से माफी मांगी। अब पुलिस इस वीडियो को आम लोगों तक वायरल कर रही है, जिससे लोग ऐसी गलत हरकत न करें। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि, जिनके पास कट्टा चाकू, तलवार जैसे अवैध हथियार हैं वो भिलाई के थानों में लगे ड्रॉप बॉक्स में डालें।

जानकारी के मुताबिक मथुरा कैंप के 18 नंबर रोड में रहता है। उसके खिलाफ मारपीट, गांजा, अवैध हथियार सहित कई बड़े मामले दर्ज हैं। वो जेल भी जा चुका है। इतना ही नहीं उसकी पहुंच इतनी है कि उसने दुर्ग सेंट्रल जेल के अंदर से अपना और अपने दोस्तों के दबंगई का वीडियो बनाकर भी वायरल किया था।

READ MORE  एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें यूपीएससी की तैयारी, यूपीएससी चयनित आईएएस, आईपीएस टॉपर्स देंगे टिप्स, बीआईटी के ऑडिटोरियम पहुंचें युवा 16 जुलाई को
Share this