
दुर्ग न्यूज, 17 मार्च। ट्रक खराब होने से पशु तस्करी पकड़ी गई। उसमें लदे दो पशुओं की मृत्यु हो गई। कुछ अन्य घायल हैं, पुलिस ने पशुओं को चारा-पानी देकर उनका उपचार भी कराया है।


पुलिस ट्रक चालक-मालिक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन खराब होने से चालक छोड़कर फरार हो गया अन्यथा पकड़ में नहीं आता।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बड़े बिरेझर के चितराम पटेल ने चौकी आकर बताया कि वह प्रातः 7 बजे करीब मोटरसाइकिल से अपनी खेती कार्य से जा रहा था। तभी बड़े बिरेझर एवं छोटे बिरेझर के बीच एक 10 चक्का ट्रक सीजी 04 J B 3850 खड़ा है जिसमें अवैध रूप से 38 नग पशु लदे हैं तथा उनमें से दो मृत हैं। सामने के दोनों चक्के पंक्चर हैं। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पाया कि उक्त वाहन में 38 पशुओं को कूरतापूर्वक भूखे प्यासे ठूस ठूस कर भरा गया है। पुलिस ने प्रकरण में अपराध धारा 429 भादवि छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम 2(च )धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 व पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 4 (A B C) 48 49 50 52, 54 (1 2 3 ) के अंतर्गत वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायल पशुओं को तत्काल टीम द्वारा ग्राम हसदा गौठान में शिफ्ट कराया गया। पशु चिकित्सक की टीम को सूचित करने पर डाक्टर आए। अत्यधिक घायल पशुओं को इंजेक्शन व दवाई दिया गया। दोनों मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। 38 नग पशु कीमती 76 हजार रुपए एवँ टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेबी 3850 कीमत 8 लाख रुपए कुल कीमती 8.76 लाख रुपए। आगे जांच जारी है।

