एसयूवी की ठोकर से बाइक सवार युवती की मौत, जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा घायल चंदन, दुर्घटना कर फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 जुलाई। दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई के छावनी चौक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में कल देर शाम एक एसयूवी कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारी। कार की ठोकर से जहां बाइक सवार युवती की मौत हो गई वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि कल छावनी चौक शंकर नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार भाई बहन घर जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों को काफी चोट आई। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल लड़की की पहचान साक्षी साव (18 वर्ष) और उसका भाई चंदन साव (16 वर्ष) के रूप में हुई है। अस्पताल में साक्षी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात दुर्ग रेफर किया गया है। इनके पिता प्रमोद साव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। साक्षी ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था जबकि चंदन 11वीं का छात्र है। आरोपी कार चालक बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। इसी हड़बड़ाहट में उसने एक किलोमीटर आगे जाकर एक साइकिल सवार को भी टक्कर मारी। उसे भी काफी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार लड़की चला रही थी। बगल में लड़का बैठा था। दोनों काफी नशे में थे और कार की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। पुलिस को मौके से जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उससे कुछ पता तो नहीं चल रहा है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि गाड़ी वेन्यू या क्रेटा जैसी कोई एसयूवी थी। जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। कल रात छावनी चौक में जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां के लोगों ने एक तरफ की रोड को जाम कर दिया। इससे पहले की लोग वहां चक्काजाम या तोडफोड करते भिलाई तीन एसडीएम, सीएसपी छावनी, टीआई जामुल सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया और लोगों को समझाकर उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देकर शांत कराया।

READ MORE  आयुष्मान कार्ड बनाने भिलाई निगम की डोर टू डोर मुहिम
Share this