BSP टाउनशिप के साढ़े 4 हजार लीजधारकों मिलेगा मालिकाना हक, बीएसपी जिला प्रशासन और निगम में बैठक के बाद बनी सहमति, वर्षों से डर में थे लीजधारी, लगातार प्रयास से मिली सफलता-देवेंद्र यादव

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप में 21 वर्ष पूर्व लगभग 4 हजार 500 बीएसपी लीज आबंटित मकानों पर रह रहे लोगों को जल्द ही मालिकाना हक मिल जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूर्व में निर्देश दिए थे जिसके बाद बीएसपी, जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के बीच बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि सभी लीजधारियों की रिजस्ट्री पुराने दर पर ही की जाएगी।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर बताया कि 2002 से भिलाई शहर के टाउनशिप निवासी प्रतिक्षा में थे कि लीज में लिए गए मकान की रजिस्ट्री हो जाए। पिछले चार सालों से विधायक देवेंद्र यादव ने लगातार इसके लिए प्रयास किया। 8 अप्रैल को भी देवेंद्र ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने यह बात रखी थी। उस समय मुख्यमंत्री ने बीएसपी मैनेजमेंट और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपस में बैठकर इस मामले का हल निकालने का निर्देश दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल से बैठक का दौर लगातार चला और 17 जून को इस पर सहमति बन पाई। अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो रही है। निश्चित रूप से ये बड़ी सफलता है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि लोगों ने अपने रिटायर्मेंट के पैसों से लीज पर मकान लिया था। इसके बाद भी उन्हें हर समय यह डर सता रहा था कि उन्हें इस मकान पर मालिकाना हक मिलेगा या नहीं? लोगों की मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने रखा। उन्होंने इस पर ध्यान दिया और उनके निर्देश पर सभी लोगों को मालिकाना हक मिलने जा रहा है। टाउनशिप के लोगों के लिए ये बडी़ सफलता है।

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस का अनोखा अभियान "अभी नहीं तो कभी नहीं" - चाकू, कटार, कटर, तलवार, कट्टा स्वयं जमा कर दें, नहीं होगी कार्रवाई-एसपी