तिरुपति में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 10 जुलाई। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मित्तकंद्रिगा गांव में तिरुमला की यात्रा कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की रविवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिरुपति और श्रीकालाहस्ती के बीच उस वक्त हुई जब कार एक ट्रक से टकरा गई।

रेनीगुंटा अनुभाग के पुलिस अधिकारी भव्य किशोर ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। सभी विजयवाड़ा के कृष्णलंका इलाके के रहने वाले थे।’’ उन्होंने कहा कि वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें केवल 16 वर्षीय एक लड़के की जान बची है।
लड़के के मुताबिक उसका परिवार शुक्रवार रात करीब आठ बजे विजयवाड़ा से चला और तिरुमला पहुंचा। रविवार सुबह-सुबह उन्होंने मंदिर में दर्शन किए। लड़के ने बताया कि परिवार ने विजयवाड़ा वापसी के लिए यात्रा शुरू की तभी उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। लड़के के पैर में चोट लगी है, लेकिन वह ठीक है। पुलिस घटना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने में जुटी है ताकि मामला दर्ज किया जा सके।

Share this
READ MORE  आन लाइन ठगी, दुर्ग के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को साढ़े 3 लाख का लगाया चूना, मात्र 21 सौ रुपए कैशबैक के झांसे में आ गया