शिवनाथ नदी तट पर लगाए बेल के पौधे, सावन के प्रथम सोमवार को सर्व ब्राह्मण समाज का आयोजन 

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 जुलाई। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग जिला के द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को शिवनाथ नदी तट और शिवनाथ मुक्तिधाम में 31 बेल के पेड़ लगाए गए। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने बताया कि सावन के माह में बेल के पत्तों का विशेष महत्व होता है क्योंकि भगवान शंकर को चढ़ाया जाता है शिवनाथ नदी के तट पर स्थित मंदिरों में सावन और महाशिवरात्रि को दर्शन करने वाले भक्तों की अपार भीड़ होती है भक्तों को भगवान शंकर को चढ़ाने के लिए बेलपत्र की कमी न हो इसके लिए समाज ने यह पौधरोपण किया तथा जब मनुष्य अपनी अंतिम यात्रा में निकलता है तो उसको कुछ समय के लिए बेल पेड़ के नीचे रखना और अगर बेल पेड़ की छांव भी उस पर पड़ जाए तो उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है यह हमारे शास्त्र में लिखा है डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही ने पौधरोपण करने की विधि की जानकारी दी और बेलपत्र का महत्व समझाया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही,सुमित शर्मा, सुमन पांडे, मंजूरी दुबे, लीना दुबे, चंद्रशेखर पांडे,अविनाश तिवारी राकेश शुक्ला उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विमल तिवारी ने दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अब एक मैसेज करें, महिला आयोग करेगा आपकी मदद, संभाग स्तरीय कार्यशाला में आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा