बैडमिंटन कोर्ट की दीवार ढहने के मामले में सब इंजीनियर निलंबित 🛑 ठेकेदार का अनुबंध एवं कार्यआदेश भी निरस्त

Share this

भिलाई नगर, 21 मार्च। वार्ड क्रमांक 65 सेक्टर 7 में निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार ढह जाने के मामले में निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में भिलाई निगम की उप अभियंता श्वेता महिश्वर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माण एजेंसी के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई है। एजेंसी किरण कंस्ट्रक्शन के अनुबंध एवं कार्य आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। निविदा के लिए जमा की गई अमानती राशि को निगम ने राजसात कर दिया है।

Share this
READ MORE  पैरा भूसा के नीचे क्या है? महासमुंद में अवैध शराब पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही, CG निर्मित गोवा स्पेशल व्हिस्की 400 पेटी में 19200 पौवा अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार