रायपुर,28 मार्च। ईडी ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के साथ ही कांग्रेस विधायक के यहां दबिश दी। उन्होंने यहाँ के मालिक कमल सारडा, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के ठिकानों पर छापा मारा।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है। मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। इन छापों को कोल कारोबार में हुई अवैध उगाही से जोड़कर देखा जा रहा है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
