सुपेला में दिनदहाड़े दो बहनों पर चाकू से हमला, एक की घटनास्थल पर मौत, दूसरी जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती

Share this

भिलाई नगर, 30 मार्च। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला तालाब लक्ष्मी नगर सुपेला में जोत जवारा देखने पहुंची दो बहनों पर आरोपी ने आज चाकू से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महेश यादव को 1 घंटे के भीतर ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुपेला पुलिस सूत्रों के मुताबिक छुई खदान निवासी सुमन साहू आज अपनी बहन के साथ शीतला मंदिर तालाब गई हुई थी। इस दौरान महेश यादव के द्वारा दोनों ही बहनों पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसके कारण सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल अवस्था में सुमन की बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी महेश यादव चोरी के आरोप में जेल में बंद था तथा कुछ दिन पूर्व ही छूट कर आया है।
श्री राखेचा ने बताया कि आरोपी महेश यादव पिता सुजीत यादव निवासी इंदिरा नगर सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज भव्य कार्यक्रम, पीएम मोदी 12 मार्च को रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की करीब 6000 परियोजनाओं की देंगे सौगात- जितेन्द्र वर्मा