सड़क हादसे में चंदनबिरही की व्याख्याता की मौत, दूसरी व्याख्याता भी गंभीर रूप से घायल, भरदा में तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बालोद/ गुरुर। बालोद-धमतरी मार्ग पर भरदा चौक के पहले मोड़ के पास सड़क हादसे में चंदन बिरही में पदस्थ व्याख्याता नीता बघेल की मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर जा रही एक अन्य शिक्षिका मीना साहू भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी दो पहिया को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल को गुरुर के बाद धमतरी के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल चंदनबिरही में पदस्थ थी। जो सुबह करीब 9:45 बजे बालोद में बोर्ड परीक्षा पेपर जांचने के लिए जा रहे थे। नीता बघेल की मौके पर मौत हो गई । जो कोलिहा मार की रहने वाली थी, मीना साहू बोहारडीह की रहने वाली हैं। दोनों एक ही स्कूटी से जा रहे थे। ट्रक बालोद की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक का पहिया नीता के सिर से गुजर गया। इस घटना से शिक्षा जगत में जमकर आक्रोश है। लोगों ने शिक्षिका नीता को श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि नीता बघेल टीचर्स एसोसिएशन महिला मोर्चा की जिला प्रतिनिधि भी थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पीसीसी प्रतिनिधि देवेश मिश्रा ने दिया जिला प्रवक्ता पद से त्यागपत्र