लोगों का रास्ता रोक शराब पीने रूपये मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दुर्ग क्षेत्र का

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 अप्रैल। दुर्ग में जयंती नगर वार्ड 15 निवासी संदीप उपाध्याय (37 वर्ष) की स्कूटी रास्ते में रोक रात 11 बजे आकाश नगर सुनील ईलेक्ट्रानिक दुकान के पास शराब के लिए जबरन रूपये मांगने वाले आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी मुकेश चीरा और उसका साथी मंदीप सुरी ने 4 अप्रैल को रास्ते मे खडे़ होकर संदीप की स्कूटी को रोक उससे गाली गलौच करते हुए शराब पीने के लिए 2 हजार रूपये की मांग की थी। जब संदीप ने कहा कि उसके पास रूपये नहीं हैं तो दोनों आरोपियों ने एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवायी थी। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मोहन नगर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। आरोपी मुकेश चीरा और मंदीप सूरी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा है।

Share this
READ MORE  महादेव सट्टा ऐप के दो पैनल ध्वस्त, 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में था संचालन, 5 आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम, चेक बुक जब्त