भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू का आकस्मिक निधन 

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 अप्रैल। शहर के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू का अभी अभी निधन हो गया। आज सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और आक्सीजन लेबल 70 तक जा पहुंचा। उन्हें तत्काल पल्स हास्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पत्रकार कालोनी सुपेला निवासी पिछले तीन दशक से मोहन साहू सक्रिय पत्रकारिता में रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सहित अनेक संगठनों का नेतृत्व किया। मृदुभाषी, मिलनसार मोहन साहू के निधन‌ से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जमीन पर लेट गया 'कुंभकरण', नियमितीकरण की मांग पर 45 हजार कर्मचारियों का प्रदर्शन | Contract employees of Chhattisgarh strike demand for regularization