दुर्ग पुलिस आरक्षक का तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 अप्रैल। दुर्ग जिले में एसपी आफिस में पदस्थ एक आरक्षक की तालाब में लाश मिली है। शव करीब दो दिन पुराना है। उसके पास मिले आई कार्ड से मृतक की पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत की वजह हत्या या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक कल शाम लगभग 5 बजे पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में किसी ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखी और‌ तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान आरक्षक क्रमांक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था। आरक्षक की मौत कैसे हुई ? उसका शव तालाब में कैसे आया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या कर तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

Share this
READ MORE  सीडब्ल्यूआईए की क्रिकेट चैम्पियनशिप में महानंद मास्टर विजेता