मुख्यमंत्री को उड़ा कर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 अप्रैल। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी ने कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा, इतना कहने के बाद उसने फोन कट कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस को 112 नंबर पर सोमवार 10 अप्रैल की शाम को एक क़ल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा। कॉल के बाद आला अफसर तुरंत हरकत में आ गए और कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी की लोकेशन पुणे की मिली, जिसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की नाम राजेश आगावने है। वह मुंबई में धार रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जब फोन किया तब वह शराब के नशे में था और एक्साइटमेंट में उसने ऐसा कह डाला।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

Back

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  30 लाख 80 हजार नगदी के साथ 2 व्यक्ति चढ़े महासमुंद पुलिस के हत्थे, मारूति सुजूकी वैगनआर कार से ले जा रहे थे रूपये, नगदी रकम 30.80 लाख रूपयें एवं मारूति कार कीमती 4 लाख कुल 34.80 लाख जब्त