कार्गो ट्रक, लग्जरी बस से टकराया, 4 की मौत, 18 गंभीर घायल पुणे हाइवे पर हादसा, ट्रक में लदी है चीनी

Share this

 

पुणे, 23 अप्रैल। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मल्टी व्हील कार्गो ट्रक हाइवे पर जा रही बस से टकरा गया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा पुणे में नरहे अम्बेगांव के पास हुआ। मल्टी व्हील कार्गो ट्रक में 31 टन चीनी की बोरियां लोड थी।

बताया जा रहा है कि नई कटराज सुरंग से भूमकर चौक तक लगभग 8 किलोमीटर तक ढलान है। इसी ढलान वाले रास्ते पर बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस बीच भारी वजन लेकर ट्रक भी जा रहा था। ढलान पर मल्टीव्हील ट्रक नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से बस से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पीएमआरडीए से रेस्क्यू वैन सहित कुल 7 अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बचाया। हादसे में घायल हुए लोगों को अग्निशमन टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को मरच्यूरी में रखवाया गया है।

Share this
READ MORE  ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शिक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच पर SC ने लगा दी रोक