
भिलाई, 5 मई। डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक भवन झिरिया पारा रूआबांधा में शुक्रवार को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रांगण में स्थित भगवान बुद्ध और बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण,रिसाली नगर निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने सुबह 10.30 बजे किया।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को बुद्ध जयंती की बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश वर्तमान परिवेश में और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं। महापौर श्रीमती सिन्हा ने कहा कि संसार को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। इस दौरान प्रेरणा धाबर्डे ने त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को बताया और उपस्थित जनसमुदाय को संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन करुणा यादव ने किया। इस अवसर पर झिरियापारा बस्ती के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी नागरिकों को खीर वितरण किया गया। इस अवसर पर सुहासिनी चौहान, सविता बनसोड़ और कुटारे परिवार आदि का भी योगदान रहाा। आभार प्रदर्शन डॉ उदय धाबर्डे ने किया।

