मुक्त विश्वविधालय की बी.एड व डी.एल.एड अंतिम वर्ष की परीक्षा 18 मई से

Share this

 

भिलाई नगर। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविधालय छ.ग. बिलासपुर के सत्रांत जुलाई-जून 2023 की बी.एड व डी.एल.एड अंतिम वर्ष की परीक्षाएँ 18 से 30 मई तक होंगी। यह परीक्षाएँ दोपहर पाली में 2:30 बजे से 5:30 बजे तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित शासकीय वी.वाय.टी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव जिले में शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव व शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगांव में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिला कवर्धा मुख्यालय स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा खैरागढ़ जिला अंतर्गत छुईखदान स्थित शासकीय महाविद्यालय को इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि बी.एड व डी.एल.एड प्रथम वर्ष की परीक्षाए फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शीघ्र ही इन परीक्षाओं के लिए समय सारणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी।

Share this
READ MORE  ग्राम सांगली में व्यसन मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली | Awareness rally for drug addiction in village Sangli