भिलाई की एक ही स्ट्रीट के 5 घरों में चोरी, थाना में शिकायत दे आरोपी पकड़ने की मांग

Share this

 

भिलाई नगर, 18 मई। भिलाई में चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया कि वो लोग एक साथ पांच-पांच घरों को निशाना बना ले रहे हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी नगर में एक ही रात में 5 मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

बालाजी नगर के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 15 मई की रात उनके मोहल्ले में पांच घरों में एक साथ चोरी हुई है। सुबह जब चोरी को लेकर मोहल्ले में हड़कंप मचा तो लोगों ने कहा कि वो लोग सुरक्षित नहीं हैं। कल शाम खुर्सीपार थाने पहुंच लोगों ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार बालाजी नगर की स्ट्रीट 53 क्वाटर 15/बी निवासी एक बालाजी, क्वाटर 4/ई निवासी सूर्या पटनक, ए हरिप्रसाद राव निवासी स्ट्रीट 53 क्वाटर 13/एफ, जीएलजी राव स्ट्रीट 53 क्वाटर 14/ए और ईश्वर बिसाई स्ट्रीट 53 क्वाटर 4/एफ के यहां चोरी हुई है। शिकायत के मुताबिक ए बालाजी के घर से खाली सिलेंडर, वाटर पंप, सूर्या पटनक के यहां से खाली सिलेंडर, ए हरिप्रसाद राव और जी एलजी राव के यहां से भी खाली सिलेंडर, वाटर पंप, ईश्वर बिसाई के घर से साइकिल चोरी की गई है। उन्होंने मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Share this
READ MORE  रूंगटा पब्लिक स्कूल में सफाई कर्मी का "बेड टच", पैरेंट्स ने कहा - संवेदनशील मामला था इसलिए पुलिस से की शिकायत, स्कूल मैनेजमेंट ने बनाई जांच टीम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार