स्कूली बच्चों को बेहतर करियर विकल्प चुनने दिया मार्गदर्शन, सेमिनार में शामिल हुए 9वीं व 10वीं के विद्यार्थी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 28 म‌ई। भारतीय मुस्लिम युवा विद्यार्थियों के संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन (एसआईओ) छत्तीसगढ़ जोन की तरफ से शनिवार शाम शहर के 9 वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए “करियर गाइडेंस” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता भोपाल के करियर काउंसलर ज़ुबैर सिद्दीक ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस सेमिनार में वक्ता ने विद्यार्थियों के करियर को लेकर कुछ अहम बातें उनके सामने रखी। वहीं कुछ एक्टिविटीज और टास्क के ज़रिए विद्यार्थियों को सही करियर चुनने की चुनौती पर चर्चा की। आखिर में काउंसलर ने सवाल-जवाब सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासा शांत की। इस कार्यक्रम में दुर्ग और भिलाई के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भागीदारी दी । कार्यक्रम में साजिद अली (प्रदेश अध्यक्ष, एस.आई.ओ. छत्तीसगढ़) ने भी संबोधित किया। आयोजन में शहर के शिक्षाविद अब्दुल कादिर और फरहान अली भी मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में इदरीस खान (प्रदेश सचिव, एस.आई.ओ. छत्तीसगढ़) और इमरान अज़ीज़ (इकाई अध्यक्ष, एस.आई.ओ. भिलाई) के साथ ही ज़ैद अली, जुलकर नैन, अर्श अख्तर,मोहसिन अली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  युवक को बंधक बना पीटने वाले कांग्रेस नेता, उसके बेटा-बेटी पर जुर्म दर्ज, सभी आरोपी घर से फरार, रेड्डी अन्ना सट्टा पैनल चलवाने भेजा था पटना