कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, पीएनबी एटीएम समेत 6 दुकानें खाक, सामने खड़ी गाड़ियां भी आईं चपेट में

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 9 जून। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी आगजनी की खबर सामने आ रही है। यहां मोतीबाग इलाके में स्थित एक कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम समेत 5-6 दुकानें चपेट में आ गई हैं। कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई है। कॉम्प्लेक्स के पहले माले में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी है। यहां एटीएम के आलावा बगल में पीएनबी का पूरा बैंक भी है। साथ ही ई-व्हीकल्स का आउटलेट भी बताया जा रहा है। इसके आलावा कई और ऑफिस इसी कॉम्प्लेक्स में संचालित होते हैं, जिनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया है फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पुलिस ने मनाया विज्ञान विकास केंद्र में महिला दिवस एवं होली