Weather Update : अगले दो-तीन दिनों में तेज आंधी और बारिश की संभावना

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 जून। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार रात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। बारिश की वजह से गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। इनमें रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी और बस्तर संभाग के सभी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी संभावना व्यक्त की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि, बुधवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। तेज गर्मी से तप रहे रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.3 सेल्सियस, राजनांदगांव 25 डिग्री ,रायगढ़ में 26.4, कवर्धा में 23.1 डिग्री और बस्तर में 22.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, मारे गए आठ नक्सली, दो जवान भी घायल