स्कार्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिंड़त, हादसे में मासूम की मौत, 3 घायल

Share this

दुर्ग न्यूज (धमतरी), 26 जून। सिहावा क्षेत्र में आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसा इतना भयानक था कि, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एक मासूम की मौत हो गई। जबकि पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक और बच्ची को गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छिपलीपारा,सोनामगर निवासी दुलेश्वर साहू स्कार्पियो में पत्नी और बच्चों संग विश्रामपुरी इलाके गए थे। पत्नी शिक्षिका है, जिसकी पोस्टिंग बस्तर के विश्रामपुरी क्षेत्र में है। आज 26 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत है। लिहाजा पत्नी को छोड़कर पति दुलेश्वर साहू, तीन बच्चियों संग घर लौट रहे थे। उसी दौरान सिहावा, घठूला मार्ग पर पाईकभाठा के पास स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में शांभवी साहू 4 वर्ष की मौत हो गई, जबकि पिता सहित तीन घायल हो गए हैं।

Share this
READ MORE  आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भिलाई के करन बने किडनी ब्रांड एम्बेसडर