जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस की लक्ष्मी विजयी

Share this

दुर्ग न्यूज, 28 जून। जिला दुर्ग के क्षेत्र क्रमांक 06 से जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित लक्ष्मी साहू विजयी हुई। उन्होंने लगभग 5324 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 14223 मत मिले वहीं विरोधी दिव्या साहू को 8899 मत मिले। इस तरह लक्ष्मी साहू 5324 मतों से विजयी रही।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र में आए दिन जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान करते हैं। क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के कारण इस क्षेत्र को नई पहचान मिल रही है। नागपुरा में पुलिस चौकी, स्वामी आत्मानंद स्कूल कॉलेज सड़क सीसी रोड आंगनवाड़ी सहित कई सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं जिसके कारण क्षेत्र की जनता ने ताम्रध्वज साहू का समर्थन करते हुए लक्ष्मी साहू को इस चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ आतिशबाजी कर जीत पर खुशी जताई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं उपचुनाव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 के प्रभारी राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम महापौर रिसाली शशि सिन्हा, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू,समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  जाने चले जाते है कहां, यादें मुकेश में शहर के गायकों ने दी गीतो भरी श्रद्धांजलि