फलकनुमा एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, भीषण आग से यात्रियों में मची चीख पुकार, तीन डिब्बे जलकर खाक 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 8 जुलाई। तेलंगाना में यात्रियों से भरी फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन बोगियों में भीषण आग लग गई। यह हादसा तेलंगाना के यदादरी जिले के पडिगीपल्ली और बोम्मईपल्ली इलाके के पास हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी गई। आग ट्रेन के स्लीपर कोच S4, S5, S6 में लगी थी। फलकनुमा एक्सप्रेस में आग उस समय लगी जब ट्रेन हावड़ा से सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के डिब्बों में आग की लपटें और धुंए का गुबार साफ देखा जा सकता है। तीनों डिब्बों में भयानक आग लगी हुई है। हालांकि यह आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेन के तीन डिब्बों S4, S5, S6 में आग लगी थी। आग की खबर मिलते ही यात्रियों में चीख पुखार मच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने विभिन्न टीवी चैनल को बताया कि आग का पता चलने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया था। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया, ”हालात पूरी तरह से काबू में हैं। कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।” एससीआर के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। रेलवे ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

READ MORE  PM मोदी ने देश के 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- "देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर"
Share this