अमरनाथ यात्रा : बीते 24 घंटे में 5 तीर्थयात्रियों की मौत, यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या हुई 19

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 13 जुलाई। दक्षिण कश्मीर हिमालय में पिछले 24 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जिसके बाद इस वर्ष की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने बताया कि तीन की मौत यात्रा के पहलगाम मार्ग पर और दो की मौत बालटाल मार्ग पर हुई। इनमें दो उत्तर प्रदेश और दो मध्य प्रदेश के रहने वाले, जबकि एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा के दौरान मरने वाले 19 लोगों में यात्री ड्यूटी में तैनात रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक अधिकारी और एक सेवादार भी शामिल हैं। चूंकि, अमरनाथ यात्रा काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में कम ऑक्सीजन सांद्रता के कारण हृदय गति रुकना तीर्थयात्रियों और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत की सामान्य वजहों में से एक है। प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग की झलक पाने के लिए मंगलवार तक 1,37,353 तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CG बिलासपुर में SEX RACKET का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में पकड़ाए दलाल समेत 21 युवक-युवतियां