निगम पंप हाउस के चौकीदार ने रेलवे ट्रैक पर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी स्मृति नगर पुलिस 

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 जुलाई। नगर निगम भिलाई के अंतर्गत नेहरू नगर जोन के जल विभाग में गार्ड की नौकरी करने वाले हीरालाल बेहरा (52 वर्ष) ने रेलवे ट्रैक में कटकर खुदकुशी कर ली। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बच्चे हैं, इसमें एक बेटी की शादी 20 जून को ओडिशा से करके वो लोग लौटे थे। बेटी की शादी होने के बाद से हीरालाल काफी खुश था। वो नेहरू नगर जोन के जल शोधन संयंत्र परिसर नेहरू नगर भिलाई के पंप हाउस में चौकीदार का काम करता था और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बुधवार दोपहर को खाना खाकर वो ड्यूटी पर गया था। शाम को पत्नी कंचन जब पंप हाउस पति का नाश्ता लेकर पहुंची तो देखा कि वहां लोग भाग रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि हीरालाल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। स्मृति नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  अवधि समाप्त होने के बावजूद 3 साल से चल रहा था भिलाई में दो-दो नर्सिंग होम, औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी