17 ट्रेनें आज से रद्द, झारसुगुडा से नागपुर के बीच यात्रियों को होगी परेशानी, जान लें कौन सी गाड़ी है रद्द

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा एक बार फिर आज से 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस बार नागपुर से लेकर दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुडा व कोरबा तक के यात्रियों को परेशानी होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को कामटी रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य आज से 25 जुलाई तक चलेगा। इस कार्य की की वजह से अप व डाउन मिलाकर कुल 17 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां

22 से 25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 08756 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल

रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

इतवारी से छूटने वाली 08754 इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल

रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

24 जुलाई तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस

इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस

24 जुलाई तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस

25 जुलाई तक इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

रायपुर से छूटने वाली 08767 रायपुर-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

इतवारी से छूटने वाली 08768 इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया।

Share this
READ MORE  काउंटर FIR पर शिकायतकर्ता और पुलिस-प्रशासन सवालों में; कार्रवाई पर स्थगन आदेश | Fighting case between Congress leaders, High Court reprimanded, complainant on counter FIR and police-administration in questions