भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से डाक्टर रमन सहित सरोज पांडेय और लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गईं

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 29 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कप्तान जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तैयार की है जिसमें छत्तीसगढ़ से दो नए नाम भी शामिल किए गए हैं। पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय टीम में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में डॉक्टर रमन सिंह का नाम भी बरकरार है, पहले से ही डॉक्टर रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। लता उसेंडी और सरोज पांडेय को केंद्रीय पदाधिकारियों में जगह मिलने से छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

Share this
READ MORE  एकतरफा प्यार, युवती और उसके भाई को मारी गोली, खुद भी कर ली आत्महत्या