5800 पदों के लिए 10 अगस्त को विशेष रोजगार मेला

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 अगस्त। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर – 6 भिलाई में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मेनपावर सपोर्ट सर्विस प्रालि व जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रालि के लिए 5800 पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी एवं समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के नगर निगम भिलाई में शैलेन्द्र प्रतिनिधि नियुक्त