शिक्षा विभाग में पोस्टिंग घोटाला निलंबित सहायक संचालकों के स्थान पर हुई नयी नियुक्ति, जारी किया आदेश

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 अगस्त। शिक्षा विभाग में हुए पोस्टिंग घोटाले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई है। रायपुर संयुक्त संचालक कार्यालय व संभाग क्षेत्र के तो 8 अफसरों पर गाज गिरी है। वहीं प्रदेश के चार संयुक्त संचालक को भी निलंबित किया गया है। निलंबित संयुक्त संचालक के स्थान पर अभी तक नियुक्ति नहीं हो पायी है। बता दें कि शिक्षा विभाग में हुए इस पोस्टिंग घोटाला के बाद पदस्थापना को निरस्त करने की कार्यवाही भी चल रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने पहल की गई है।

रायपुर संयुक्त संचालक कार्यालय में तीन सहायक संचालक के सस्पेंड होने के बाद उनकी जगह तीन सहायक संचालकों की नियुक्ति हुई है। अजीत सिंह जाट को राजिम माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य से जेडी कार्यालय रायपुर में सहायक संचालक बनाया गया है। वहीं आलोक चांडक को बीईओ कार्यालय रायपुर आरंग से सहायक संचालक जेडी कार्यालय रायपुर और अमरदास कुर्रे को महासमुंद जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद से सहायक संचालक जेडी कार्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है।

Share this
READ MORE  श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की अध्यक्ष दिव्यांग शिवकुमार के मदद को आई आगे