
दुर्ग न्यूज, 9 अगस्त। जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित पुलिस लाईन मैदान, खोखरा में विशाल भरोसे का सम्मेलन 13 अगस्त को 11 बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष रूप से सभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप-मुख्यमंत्री टीएस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगीड़, प्रदेश के मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

