भरोसे का सम्मलेन: नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 अगस्त। जांजगीर में आयोजित कांग्रेस के भरोसे के सम्मलेन में नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनका मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया। श्री खड़गे का स्वागत जांजगीर-चांपा का प्रसिद्ध कोसा शाल पहनाकर, खुमरी से किया गया।

भरोसे के सम्मेलन स्थल पर खोखरा जांजगीर चांपा में विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि विभागीय योजनाओं के स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रदर्शनी, रीपा योजना के अंतर्गत गोबर से विद्युत उत्पादन, ग्रामोद्योग योजना द्वारा कोकून से धागा उत्पादन, सिंचाई विभाग बांगो डैम, कृषि विभाग रागी की खेती की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग राम वन गमन पथ शिवरीनारायण की प्रदर्शनी, वन विभाग मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत सुपोषण अभियान आंगनबाड़ी मॉडल पोषण वाटिका का प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना की प्रदर्शनी लगाई गई।

Share this
READ MORE  27 जनवरी तक सौम्या, 14 फरवरी तक बढ़ी IAS ‌विश्नोई, सूर्यकांत समेत बाकियों की रिमांड | Enforcement Directorate Hearing Raipur Court Soumya Chaurasia Controversy Money-laundering Chhattisgarh