देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर, ए मेरे वतन के लोगों, देशभक्ति गीतों की शहर के गायकों ने दी बेजोड़ प्रस्तुति

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 अगस्त। नगर निगम दुर्ग के सहयोग से छत्तीसगढ़ मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पुराना बस स्टैंड में आयोजित देशभक्ति गीतों के आयोजन ऐ मेरे वतन के लोगों में शहर के गायक कलाकारों ने देशभक्ति गीतों एवं अन्य गीतों के माध्यम से बेजोड़ प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बकलीवाल, सभापति राजेश यादव,आयुक्त लोकेश चंद्राकर पार्षद हामिद खोखर एवं नगर निगम दुर्ग के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारेगामा, इंडियन आइडल फेम अर्पिता कर प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपेंद्र हलदार, समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, एल्डरमेन रत्ना नरमदेव, एसके भगत, चंद्रिका दत्त चंद्राकर, विवेक मिश्रा ,रमन सिंह,विजय दुबे,राजेश जैन सराफ ने मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंच के संरक्षक तुलसी सोनी के संचालन में छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव दुर्ग आइडल की विजेता डॉ सुभदा श्री प्रसिद्ध गायिका जयंती सिंह छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गायक जानकी रमैया, प्रसिद्ध कव्वाली एवं गायक शारिक अली मन्नी भाई, शहर के बेहतरीन गायक यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी तुलसी सोनी, शहर की उभरती बाल गायिका श्रीजा दलाल, कार्तिक तिवारी, अन्वेषा गुप्ता , प्रणव सोनी, गुलाब चौहान ,साईं म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग, कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के संचालक जाहिद अली, पीयुषा मनहरे, प्रकाश सिंह, अनूप सिंग भाटिया ने अपनी आवाजों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बान हुए शहीदों को गीतों के माध्यम से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों कर चले हम फिदा, अब के बरस ,जब जीरो दिया मेरे भारत ने, ये देश है वीर जवानों का, नन्हा मुन्ना राही हूं, ऐ मेरे प्यारे वतन ,मेरे देश की धरती देखो वीर जवानों ऐ मालिक तेरे बंदे हम ,संदेशे आते हैं, रंग दे बसंती चोला एवं अन्य देशभक्ति तथा फिल्मी गीतों की प्रस्तुति ने शहर वासियों एवं संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधा श्रीवास्तव,नीलम सोनी, सोनिया दलाल,तान्या तिवारी, ज्योति ध्रुव, माधुरी लारोकर, आसिफ मिर्जा, अनिल गुप्ता,शिवाकांत तिवारी, बल्लू भाई, अंसार अहमद, सुर्यमनी मिश्रा,विजय गुप्ता, विनोद बाघ, बहादुर अली थारानी,जाबिर भाई सहित अन्य संगीतप्रेमी एवम सैकडो की संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

READ MORE  तीन फारेस्ट अफसरों को राज्य सरकार ने दिया प्रमोशन
Share this